मिलावटखोरी के खिलाफ चलाया अभियान – Vistrit News

मिलावटखोरी के खिलाफ चलाया अभियान

हल्द्वानी, ब्यूरो। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग का छापेमारी अभियान चला। डिप्टी कमिश्नर समेत चार अफसरों की टीम ने शहरभर के होटल, मॉल, डेयरी समेत अन्य दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूपे भरे। विभाग का ये अभियान 21 फरवरी तक चलेगा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह ने बताया मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया है। गुरुवार को शहरभर से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा गया है। इसके अलावा हर शहर या जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य निरीक्षक को दूसरे जिले या शहरों में भेजा गया है। जिससे की कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे।
—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *