ऋषिकेश, ब्यूरो। विधान चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं से मुलाकात की।
भाजपा में शामिल होने पर मेयर अनिता ममगाईं ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को निश्चित ही लाभ पहुंचा है। मेयर ने कहा कि महिलाओं का राष्ट्र हित में किया गया मतदान निर्णायक साबित होगा। मौके पर पार्षद विजय बडोनी, पूर्व सभासद राजकुमारी जुगलान, संजय कुमार वर्मा, पवन शर्मा, राजेश कुमार गौतम, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।