स्वयं सहायता समूहों के लिए तत्काल बचत खाता खोलने की सेवा शुरू की – Vistrit News

स्वयं सहायता समूहों के लिए तत्काल बचत खाता खोलने की सेवा शुरू की

देहरादून, ब्यूरो। बैंकिंग उद्योग में एक नई पहल करते हुए, भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज टैबलेट (बॉब वर्ल्डटैबइट) के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों  के लिए डिजिटल तरीके से तत्काल बचत खाता खोलने की सेवा के शुभारंभ की घोषणा की है। बॉब वर्ल्डटैबइट के माध्यम से एसएचजी के लिए खाता खोलने की शुरुआत करते हुए, बैंक ने एसएचजी को अपने साथ जोड़ने की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण कर दिया है, जिससे तुरंत खाता खोलना संभव होगा तथा स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग का बेहतर एवं अधिक सुविधाजनक अनुभव प्रदान किया जा सकेगा। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों को तेजी से क्रेडिट लिंकेज की सुविधा भी मिल सकेगी, जिससे भारत सरकार के मिशन दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहतराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को समर्थन मिलेगा और इसके परिणामस्वरूप बैंकिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इस मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा किबैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नएनए डिजिटल उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। बॉब वर्ल्डटैबइटश् के माध्यम से एसएचजी के तत्काल बचत खाते खोलने की शुरुआत भी इस दृष्टिकोण पर आधारित है, और सही मायने में यह एसएचजी के लिए बैंकिंग सेवाओं को सरल बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से किया गया एक और प्रयास है, जिससे क्रेडिट लिंकेज को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण ग्राहकों के उत्थान में सहायता मिलेगी। आने वाले दिनों में, हम कुल एसएचजी खातों में से लगभग 75 प्रतिशत खाते डिजिटल तरीके से खोलने की उम्मीद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *