आईआईटी चयनित सानिध्य तोमर का सैपियंस में हुआ भव्य स्वागत -सेपियंस से सानिध्य तोमर ने विज्ञान वर्ग में 12वीं कक्षा की थी उत्तीर्ण – Vistrit News

आईआईटी चयनित सानिध्य तोमर का सैपियंस में हुआ भव्य स्वागत -सेपियंस से सानिध्य तोमर ने विज्ञान वर्ग में 12वीं कक्षा की थी उत्तीर्ण

विकासनगर, ब्यूरो। आईआईटी बनारस विश्व विद्यालय में चयनितसानिध्य तोमरका सेपियंस विद्यालय विकासनगर में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भव्य स्वागत किया गया। सानिध्य तोमर ने सत्रा 2019-20 में सेपियंस विद्यालय से 12वीं की कक्षा विज्ञान वर्ग उत्तीर्ण की। अपनी शिक्षा तथा सराहनीय प्रयास से ना केवल अपने मातापिता बल्कि सेपियंस विद्यालय का भी नाम रोशन किया। शुक्रवार की प्रार्थना सभा में सानिध्य तोमर का भव्य स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य आलोक विरमानी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थनासभा में उपस्थित छात्रा छात्राओं का मार्गदर्शन भी किया। सानिध्य तोमर ने वहां उपस्थित सभी छात्रा छात्राओं को प्रेरणादायक भाषण भी दिया तथा अपने शिक्षकों का धन्यवाद किया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधक रविकांत, रशिता सपरा, विद्यालय प्रधानाचार्य आलोक विरमानी, उप प्रधानाचार्या बिंदेश्वरी डाड सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *