दो दिन पहले घर से निकला युवक कार में मृत मिला – Vistrit News

दो दिन पहले घर से निकला युवक कार में मृत मिला

पौड़ी, ब्यूरो। जिला मुख्यालय के अपर चोपड़ा निवासी एक व्यक्ति दो दिन पहले घर से निकला था और रविवार सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मृत मिला। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास से कीटनाशक की शीशी भी बरामद हुई है।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को कोटद्वार रोड पर बुआखाल से आगे गहड़धार में एक व्यक्ति के कार में अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस की सिटी पेट्रोलिंग यूनिट मौके पर पहुंची। घटना राजस्व क्षेत्र की होने के कारण पुलिस ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को प्रदान की। राजस्व पुलिस पुलिस ने व्यक्ति को कार से निकाला तो वह मृत मिला। नायब तहसीलदार सब्बल सिंह कठैत कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि कोटद्वार रोड पर गहड़धार के पास कार में अपर चोपड़ा निवासी दीपक सिंह (34) पुत्र राजेश सिंह मृत अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कीटनाशक की शीशी भी बरामद हुई गई है। उन्होंने बताया कि मृतक बेरोजगार था। वह 18 फरवरी की सुबह खाना खाने के बाद घर से कार लेकर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी दो बच्चे हैं। पिता जल निगम से सेवानिवृत्त हैं।
——————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *