स्वास्थ्य सचिव का फूंका पुतला, निष्कासित करने की मांग – Vistrit News

स्वास्थ्य सचिव का फूंका पुतला, निष्कासित करने की मांग

देहरादून, ब्यूरो। दून मेडिकल अस्पताल की महिला डॉक्टर निधि उनियाल के समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एश्लेहॉल चौक पर स्वास्थ सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे का पुतला दहन करते हुए सरकार से उन्हें निष्कासित किए जाने की मांग की है। युवा कांग्रेस के महामंत्री आयुष सेमवाल ने कहा कि इससे पहले भी उनका नाम एनएच-74 घोटाले में सामने आया था। तभी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इसलिए उत्तराखंड युवा कांग्रेस यह मांग करती है कि स्वास्थ सचिव को तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया जाए।
————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *