कांग्रेस ने लोगों को मिठाई खिलाकर बढ़ती महंगाई की बधाई दी – Vistrit News

कांग्रेस ने लोगों को मिठाई खिलाकर बढ़ती महंगाई की बधाई दी

ऋषिकेश, ब्यूरो। कांग्रेस ने रेलवे रोड पर लोगों को मिठाई खिलाकर बढ़ती महंगाई की बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में मिले जनता के आशीर्वाद के बदले उनको महंगाई की मार दी है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम कम करने की मांग की।
 एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं निजी वाहन, ऑटो, ई रिक्शा चालकों, सब्जी, फल विक्रेताओं और सड़क पर फड़ लगाने वाले दुकानदारों को लड्डू खिलाकर चुनाव संपन्न होने के बाद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी की बधाई दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलान का खर्च बढ़ जाता है। इससे दैनिक प्रयोग की हर एक वस्तु के दाम बढ़ते हैं। सरकार ने चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल डीजल के दाम को कम कर जनता को छला। अब पेट्रोल, डीजल के साथ एलपीजी गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी को घर चलाना मुश्किल कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, राकेश सिंह, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमलेश शर्मा, विमला रावत, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, सतीश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, अमित पाल, जयपाल सिंह, जतिन जाटव, जितेंद्र जाटव, अमरदीप, राकेश वर्मा, देवेंद्र कुमार, बुरहान अली और राजू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। उधर, नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला, मुनिकीरेती एवं जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग, नरेंद्रनगर के कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों पर पेट्रोल पंप ढालवाला में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर महावीर खरोला, उत्तम सिंह असवाल, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, राजेंद्र राणा, दिनेश चंद्र मास्टर, अनिल रावत, दीपक खत्री, विक्की प्रजापति, बिपिन रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *