घर में पेट्रोल से आग लगाने का प्रयास – Vistrit News

घर में पेट्रोल से आग लगाने का प्रयास

रुड़की, ब्यूरो। रंजिश में एक व्यक्ति पर तमंचे से फायर कर घर में पेट्रोल से आग लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली को गली नंबर.5 राज विहार कॉलोनी ढंडेरा निवासी चहन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि तबरेज खान निवासी कुरड़ी कोतवाली मंगलौर के साथ जान पहचान थी। जान पहचान होने के नाते तबरेज को पत्नी की आईडी पर एक फोन लेकर दिया था। आरोप है कि तबरेज से पैसे मांगे तो उसने गाली गलौज कर हाथापाई की। आरोप है कि तभी से तबरेज रंजिश रखता चला आ रहा है। 20 फरवरी को रात करीब 9.30 बजे के आसपास तबरेज अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और अलमारी से जरूरी कागजात, मंगलसूत्र व अन्य सामान लूट कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *