समय पर ऑफिस न पहुंचने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के सीएम ने दिए निर्देश – Vistrit News

समय पर ऑफिस न पहुंचने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये हैं कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टॉइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कारवाई की जाय। जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *