मेंटिनेंस का कार्य के चलते रोपवे संचालन 10 दिनों तक रहेगा बंद – Vistrit News

मेंटिनेंस का कार्य के चलते रोपवे संचालन 10 दिनों तक रहेगा बंद

जोशीमठ, ब्यूरो। जोशीमठऔली रोपवे से दस दिन तक पर्यटक औली का दीदार नहीं कर पाएंगे। सोमवार को रोपवे के मेंटिनेंस का कार्य शुरु हुआ, यह कार्य 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसके चलते इन दस दिनों तक रोपवे का संचालन बंद रहेगा।
औली रोपवे का हर वर्ष दो बार मेंटिनेंस का कार्य किया जाता है, जिसमें यात्राकाल से पहले औली में विंटर में गेम्स आयोजन से पूर्व रोपवे की मेंटिनेंस की जाती है। इस दौरान औली आने वाले पर्यटक रोपवे का दीदार नहीं कर सकते हैं। इस बीच औली घूमने के लिए आने वाले पर्यटक जोशीमठऔली मोटर मार्ग से ही औली तक पहुंच सकते हैं। रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट ने बताया कि सालभर में दो बार रोपवे के मेंटिनेंस का कार्य होता है। चार से 14 अप्रैल तक रोपवे का संचालन बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *