प्रीमियर क्रिटिकल रीजनिंग प्लेटफॉर्म छात्रों के बीच प्रॉब्लम सॉल्विंग का आंकलन करेगा – Vistrit News

प्रीमियर क्रिटिकल रीजनिंग प्लेटफॉर्म छात्रों के बीच प्रॉब्लम सॉल्विंग का आंकलन करेगा

देहरादून, ब्यूरो। 11.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वैश्विक समूह, एचसीएल ने आज घोषणा की कि भारत के प्रीमियर क्रिटिकल रीज़निंग प्लेटफॉर्म, एचसीएल जिग्सॉ के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इस वर्चुअल भारत-व्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य बहुचरणीय मूल्यांकन प्रक्रिया द्वारा भारत के युवा प्रॉब्लम सॉल्वर्स को पहचानकर उन्हें पुरस्कृत करना तथा युवा प्रॉब्लम सॉल्वर्स के समुदाय का निर्माण करना है। एचसीएल जिग्सॉ कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों का आंकलन 21 वीं सदी के प्रमुख कौशल, जैसे शोध, क्रिटिकल थिंकिंग, एवं कम्युनिकेशन के आधार पर करता है, और उनका इस्तेमाल वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए करता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी या स्कूल 31 जुलाई, 2022 तक ूूू.ीबसरपहेंू.बवउ पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एचसीएल जिग्सॉ 3.0 के लिए 12 लाख रु. की पुरस्कार राशि तय की गई है तथा विजेता और फाईनलिस्ट्स को एचसीएल इंजीनियरिंग एवं इनोवेशन लैब्स में सीखने का अवसर मिलेगा।
इस अभियान के बारे में, सुंदर महालिंगम, प्रेसिडेंट स्ट्रेट्जी, एचसीएल कॉर्पाेरेशन ने कहा, ‘‘एचसीएल में हम न केवल व्यक्तियों का, बल्कि पूरे समुदाय की क्षमता बढ़ाने में यकीन करते हैं। क्रिटिकल थिंकिंग के कौशल का विकास युवाओं के लिए तेजी से विकसित होती दुनिया में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। उनके इस सफर में टीचर्स और स्कूल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एचसीएल जिग्सॉ का डिज़ाईन ऐसा किया गया है, जिससे विद्यार्थी उन परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हो सकें, जिनके लिए प्रॉब्लम-सॉल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग की क्षमताओं का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। जिग्सॉ 3.0 वास्तविक दुनिया की केस स्टडीज़ प्रस्तुत करेगा और प्रतिभागियों को अभिनव समाधान प्रस्तुत करने और आकर्षक रिवार्ड जीतने के लिए प्रोत्साहित करेगा।’’
———————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *