भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस – Vistrit News

भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस

नई टिहरी, ब्यूरो। भाजपा ने पार्टी का 42वां स्थापना दिवस जिला मुख्यायल पर धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस के मौके पर ब्लाकों में भी भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किये। जिला मुख्यालय पर स्थापना दिवस पर एकत्र होकर झंडारोहण करने के बाद वंदे मातरम का गान किया गया। पार्टी में निरंतर सहयोग करने वालों को भी सम्मानित करने का काम पार्टी कार्यालय में किया गया। बाजार में भाजपाइयों ने रैली निकालकर खुशी व्यक्त की।
पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पीएम मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के विचारों को स्क्रीन के माध्यम से सुनाया गया। जिसे सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तन्मयता से सुना। इस मौके पर विधायक किशोर और पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि एक दौर था कि पार्टी के मात्र दो सांसद ही थे, लेकिन आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ ही केंद्र सहित लगभग 15 राज्यों में सरकार में है। पार्टी निरंतर जनता के बीच रहकर काम करेगी, ताकि पार्टी का निरंतर प्रसार होता रहे। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी स्थापना दिवस के मौक पर खिलाई। इस मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, डा प्रमोद उनियाल, असगर अली, खेम सिंह चौहान, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, शिवानी विष्ट, परमवीर पंवार सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *