महाशिवरात्रि पर सीएम और राज्यपाल ने किया जलाभिषेक – Vistrit News

महाशिवरात्रि पर सीएम और राज्यपाल ने किया जलाभिषेक

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।
इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुखसमृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।
उधर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की। महाशिवरात्रि के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *