सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का लगाया आरोप – Vistrit News

सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का लगाया आरोप

देहरादून, ब्यूरो। चंद्रबनी क्षेत्र के लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर मानकों के विपरीत सड़कों का निर्माण करने आरोप लगाया है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मानकों के अनुरूप सड़कों का काम नहीं हुआ तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
पार्षद सुखवीर सिंह बुटोला ने बताया कि चंद्रबनी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण कर रहा है, लेकिन काम ठीक तरीके से नहीं हो रहा है। कहीं पर सड़क की चौड़ाई छह तो कहीं पर दस मीटर तक है। अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने लाल निशान लगाए थे, लेकिन आज तक अतिक्रमण नहीं हटाए गए। सड़क की चौड़ाई घटाकर नालियों का निर्माण किया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, लोग उनसे निरंतर शिकायत कर हरे हैं। चेताया कि यदि जल्द काम मानकों के अनुरूप नहीं होता है तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का घेराव कियाजाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *