स्कूल में चोरी, मुकदमा दर्ज – Vistrit News

स्कूल में चोरी, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार, ब्यूरो। जिले के लक्सर में स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी का ये पूरा मामला मुबारकपुर गांव का है। स्कूल की संचालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों को खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर अलीपुर गांव में दून रॉक गोल्ड एकेडमी नाम से स्कूल है। चोरों ने मंगलवार देर रात यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल संचालक को चोरी की जानकारी बुधवार सुबह को मिली, जब वे स्कूल पहुंचे। स्कूल संचालक नितिन कुमार के मुताबिक रोज की तरह जब बुधवार सुबह को वो स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अंदर का शीशा टूटा हुआ है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां से इनवर्टर, जेनरेटर, स्कूल बस की बैटरी और अन्य सामान चोरी हुए थे.नितिन कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। नितिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *