नशा तस्करी में चार महिलाएं गिरफ्तार – Vistrit News

नशा तस्करी में चार महिलाएं गिरफ्तार

देहरादून, आजखबर। पटेलनगर थाना पुलिस ने नशा तस्करी में चार महिलाएं गिरफ्तार की हैं। चारों महिलाओं से कुल चार किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में दबिश देकर निर्मला देवी (23) पत्नी देवेंद्र सिंह, संगीता देवी (55) पत्नी विनोद साहनी, रानी कुमार (19) पुत्री लक्ष्मण साहनी, किरन (30) पत्नी राकेश साहनी सभी हाल निवासी एफसीआई गोदाम के पास, ट्रांसपोर्टनगर को गिरफ्तार किया है। यह परिवार मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। यहां मजदूरी करने साथ ही नशा तस्करी करते हैं। चोरों से नशा सामग्री मिलने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *