किशोरी बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार – Vistrit News

किशोरी बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

  • देहरादून, आजखबर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत लापता चल रही किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विवेचना के दौरान धाराओं को बढ़ाया है।
  • महिला की ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कुछ फोन सर्विलांस पर लगाए। साथ ही उसकी कॉल डिटेल निकाली। साथ ही पुलिस ने घर से लेकर बाजार तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी धीरज खंडूरी पुत्र भगवती प्रसाद खंडूरी निवासी ग्राम बचणगांण सरनौल जनपद उत्तरकाशी हाल निवासी सेलाकुई के कब्जे से किशोरी को बरामद किया। किशोरी ने अपने बयानों में बताया कि अपहरण के बाद आरोपी लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पोक्सो ऐक्ट सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। किशोरी को बयान और मेडिकल के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की टीम में एसआई अनित कुमार, एसआई नीमा रावत, कांस्टेबल त्रेपन सिंह, ब्रजपाल सिंह, एसओजी कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *