फोटो-27 एम-मंत्री सतपाल महाराज। ————————– घोड़े, खच्चरों की मौत पर मेनका के संज्ञान के बाद महाराज का एक्शन -पर्यटन मंत्री ने पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा – Vistrit News
फोटो-27 एम-मंत्री सतपाल महाराज। ————————– घोड़े, खच्चरों की मौत पर मेनका के संज्ञान के बाद महाराज का एक्शन -पर्यटन मंत्री ने पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा
फोटो-27 एम-मंत्री सतपाल महाराज। ————————– घोड़े, खच्चरों की मौत पर मेनका के संज्ञान के बाद महाराज का एक्शन -पर्यटन मंत्री ने पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा
देहरादून, ब्यूरो। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन एंव धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को आदेश दिए हैं कि केदारनाथ में श्रृद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होने केदारनाथ में घोड़े, खच्चरों की मौत का आंकड़ा बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस पर तुरंत विराम लगना चाहिए। पर्यटन एंव धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार रिकॉर्डतोड़ इजाफा हो रहा है जो कि प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारी इस प्रकार की व्यवस्था को अमल में लाएं कि श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे धामों की ओर भेजा जाए। श्री महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में केदारनाथ में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए।