उत्तराखंड में आज गरज-चमक के साथ मूसलाधार वर्षा की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी घोषित – Vistrit News

उत्तराखंड में आज गरज-चमक के साथ मूसलाधार वर्षा की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी घोषित

उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। तीन दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग टिहरी के नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में बाधित है। वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। चेतावनी को देखते हुए ज्यादातर जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। चेतावनी को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर जिले में तमाम स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।पौड़ी में शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राजमार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए यहां 12वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *