उत्तराखंड में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। राजधानी देहरादून में करीब एक हफ्ते बाद झमाझम बारिश हुई। वहीं, मसूरी में भी मेघ जमकर बरसे। मसूरी में बारिश से हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।
बागेश्वर में गोमती नही का जलस्तर बढ़ा
बागेश्वर के गरुड़ और कौसानी में शाम छह बजे बाद मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। गरुड़ और गोमती नही का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने बैजनाथ बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं।