विस्थापित क्षेत्र में गरजी महिलाएं, शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कराने की मांग की – Vistrit News

विस्थापित क्षेत्र में गरजी महिलाएं, शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कराने की मांग की

पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में गरजी महिलाएं, शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कराने की मांग की

शराब के विरोध में विस्थापित क्षेत्र के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे
पशुलोक विस्थापित क्षेत्र के पास अंग्रेजी शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर खुलने पर क्षेत्र के लोगों ने नारेबाजी का प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में विस्थापित क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को विस्थापित क्षेत्र के सैकड़ों लोग अचानक अंग्रेजी शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर प्रदर्शन करने लगे, जिसको देखकर मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने जमकर सरकार के विरोध में नारे लगाए। शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर को जल्द बंद करने की मांग की। मौके पर पहुंची महिलाओं ने कहा कि शराब के डिपार्टमेंट स्टोर बंद न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि न्यायालय का आदेश है, कि ऋषिकेश तीर्थनगरी और उसके आसपास के क्षेत्र में अंडा, मीट, मछली और शराब नहीं बेची जा सकती, उसके बावजूद भी अंग्रेजी शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर खोले जा रहे हैं। हरि सिंह भंडारी ने कहा कि डिपार्टमेंट स्टोर खोलकर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है। प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र मार्ग और भगवान नीलकंठ की यात्रा मार्ग पर शराब की दुकान खोलना बहुत ही गलत है। वहीं आबादी क्षेत्र के पास शराब की दुकान के खुलने से युवा पीढ़ी भी बर्बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *