एक ही जगह से डेंगू के 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, घर-घर जाएंगी टीमें – Vistrit News

एक ही जगह से डेंगू के 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, घर-घर जाएंगी टीमें

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने अब नया प्लान तैयार किया है। जिसमें कोविड की तरह डेंगू रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। एक ही जगह से डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे। जहां पर प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी।प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित होंगे। देहरादून में रोजाना डेंगू के मामले बढ़ने पर नगर निगम के 100 वार्डों में रोकथाम के लिए नए प्लान पर काम होगा। प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 1130 पहुंच गई है। इसमें 655 मामले देहरादून जिले के हैं।

इस पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है। डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य, नगर निगम, शहरी विकास टीमें बनेंगी। किसी मोहल्ले में डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर नोडल अधिकारी तैनात होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डेंगू रोकथाम के लिए प्लान बनाया गया है। प्रत्येक घर में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमें लार्वा नष्ट के लिए जाएंगी।

जिला कुल डेंगू मामले मौत
देहरादून 655  –
हरिद्वार 191 13
नैनीताल 144  –
पौड़ी 99  –
ऊधमसिंहनगर 24  –
अल्मोड़ा 03  –
बागेश्वर  02  –
चमोली 08  –
रुदप्रयाग 04  –
कुल 1130 13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *