वर्षा होने से जगह जगह भूस्खलन होने पर बंद जौनसार बावर व बिन्हार क्षेत्र के 21 मोटर मार्गों में से 13 मार्ग खोल दिए जाने से ग्रामीणों को राहत मिली, जबकि आठ मार्ग अभी भी बंद है। जिसके चलते करीब 40 गांवों व मजरों में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ी रही। कृषि उपज भी समय पर मंडी तक नहीं पहुच पाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। वर्तमान में लोनिवि चकराता के 5, पीएमजीएसवाई कालसी के 2, निर्माण खंड का एक मोटर मार्ग बंद पड़ा है। लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने जेसीबी से मलबा हटवाकर स्टेट हाईवे हरिपुर इच्छाड़ी क्वानू मीनस मोटर मार्ग पर यातायात सुचारू करा दिया है। दौधा, सराड़ी, निछिया बैंड पिहानी मोटर मार्ग पर भी यातायात सुचारू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लेकिन लोनिवि चकराता टुंगरा मोटर मार्ग को लंबे समय बाद भी नहीं खोल पाया है। जबकि तारली, क्यारापूल साहिया, बागुर, माख्टी पोखरी, मोटर मार्ग को लोनिवि चकराता ने खोल दिया है।
लेकिन लोनिवि चकराता के टुंगरा, बगूर, माख्टी पोखरी, रोटा खडड अटाल, गौराघाटी लावड़ी मानथात मोटर मार्गों पर यातायात ठप है। पीएमजीएसवाई कालसी ने गडोल सकरोल, प्यूनल, लेल्टा प्यूनल, बोसान, भंजरा, मटियावा मोटर मार्गों पर यातायात सुचारू करा दिया है, लेकिन धोइरा देऊ व लेल्टा मंडोली मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं, जिसे खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। लोनिवि निर्माण खंड देहरादून का लांघा बिन्हार मटोगी मोटर मार्ग 23 दिन बाद भी नहीं खोल पाया है।