हाथ पर डंडा मारकर रेल यात्री का फोन छीना – Vistrit News

हाथ पर डंडा मारकर रेल यात्री का फोन छीना

योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में खिड़की में बैठकर वीडियो बना रहे यात्री के हाथ पर डंडा मार कर मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, क्षितिज पंवार निवासी बोंडले मालशिरस सोलापुर महाराष्ट्र ने शिकायत देकर बताया कि 15 सितंबर की सुबह योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में जयपुर से दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था। मोतीचूर रेलवे स्टेशन आने से पहले अपने मोबाइल फोन से खिड़की में बैठकर वीडियो बनाने लगा।

आरोप है कि रेल लाइन किनारे खड़े युवक ने हाथ पर डंडा मार दिया। जिससे उसका मोबाइल फोन नीचे गिर गया, और मोबाइल फोन उठाकर आरोपी भाग निकला। इसके बाद जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *