लाखों की साइबर ठगी के मामले में दो गिरफ्तार – Vistrit News

लाखों की साइबर ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

हल्द्वानी, ब्यूरो। उत्तराखंड एसटीएफ ने मुखानी थाना क्षेत्र में हुई साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए। इन आरोपियों के द्वारा 19 लाख रुपए की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से साढ़े तीन लाख रुपये और कई पासपोर्ट, एटीएम कार्ड के साथ इन्हें दिल्लीएनसीआर से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिनके नाम सूरज तमांग और विक्रम लिम्बु हैं। सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग ने जानकारी दी कि मुखानी थाने में 19 लाख की फेसबुक के माध्यम से साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एसटीएफ के पास आई थी। एसटीएफ ने गहनता से जांच करते हुए दोनों शातिर आरोपियों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया। इनके कनेक्शन नाइजीरियन ठगों से भी हैं। जिनको यह भारतीय बैंकों के खाते में रकम उपलब्ध करवाते थे। दिसंबर 2021 में हयात सिंह रौतेला निवासी मुखानी थाना हल्द्वानी को फेसबुक के जरिए ठगों ने लाखों का इनाम देने के लालच में अलगअलग किस्तों में 19 लाख रुपये ठग लिए थे। कुछ दिनों बाद ठगी होने की जानकारी मिलने के बाद हयात सिंह ने सितंबर 2021 में मुखानी थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही दोनों ठगों की तलाश की जा रही थी।
—————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *