एसजेवीएन ने लूहरी-1 जलविद्युत परियोजना और परासन सौर परियोजना का वित्तीय क्‍लोजर प्राप्‍त किया – Vistrit News

एसजेवीएन ने लूहरी-1 जलविद्युत परियोजना और परासन सौर परियोजना का वित्तीय क्‍लोजर प्राप्‍त किया

देहरादून, ब्यूरो। नन् लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत कराया कि 210 मेगावाट की लूहरी-1 जलविद्युत परियोजना, हिमाचल प्रदेश तथा 75 मेगावाट परासन सौर ऊर्जा परियोजना, उत्तर प्रदेश के लिए वित्तीय क्लोजर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक के साथ 210 मेगावाट लूहरी-1 एचईपी के वित्तीय क्लोजर पर सहमति हो गई है।  ऋण समझौते के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक 6.90 वार्षिक प्रभावी ब्याज दर पर 1537 करोड़ रुपए का ऋण भाग प्रदान करेगा।  इस परियोजना की कुल लागत 1922.12 करोड़ रुपए है।
नन् लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने 398.80 करोड़ रुपए की लागत वाली 75 मेगावाट की परासन सौर ऊर्जा परियोजना के वित्तीय क्लोजर को प्राप् कर एक और माईलस्टोन हासिल किया है। परियोजना के निष्पादन के लिए 319.04 करोड़ रुपए का ऋण पंजाब नेशनल बैंक, दुबई द्वारा स्वीकृत विदेशी मुद्रा सावधि ऋण के रूप में प्राप् होगा। विदेशी मुद्रा में होने वाले उतारचढ़ाव को ध्यान में रखते हुए बैंक 1.78 से 5 तक ब्याज की वसूली करेगा। नन् लाल शर्मा ने कहा, ष्वित्तीय क्लोजर परियोजना के विकास का वह चरण है, जब वित्तीय पोषण समझौते की सभी शर्तों को वित्तदाताओं द्वारा निधि की प्रारंभिक उपलब्धता से पहले पूरा किया जाता है। नन् लाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के शिमला एवं कुल्लू जिलों में अवस्थित 210 मेगावाट की लूहरी स्टेज-1 जलविद्युत परियोजना की आधारशिला 27 दिसंबर, 2021 को भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी। परियोजना की निर्माण गतिविधियां पूरे जोरों पर हैं और अप्रैल 2026 से सालाना 758.20 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन करने के लिए तीव्रता से अग्रसर हैं। उत्पादित विद्युत के लिए लेवलाइज्ड टैरिफ 4.24 रुपए प्रति यूनिट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *