उत्तराखंड: लोअर पीसीएस का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर रहे

 देहरादून ब्यूरो लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। 88 हजार से अधिक आवेदनों वाली इस भर्ती में देहरादून के आयुष बेलवाल ने पहला स्थान हासिल किया।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने परीक्षा में टॉप किया। जसपुर निवासी बिक्रांत सिंह दूसरे स्थान पर और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रही।आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि 13 दिसंबर 2024 को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 113 पदों के लिए 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। पिछले साल 11 मई को प्री परीक्षा हुई, जिसमें 1758 सफल हुए। फिर 13 व 14 सितंबर को मुख्य परीक्षा हुई, जिसका परिणाम 27 मार्च को हुई, जिसमें 406 अभ्यर्थी सफल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *