गदरपुर: फर्जी जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तहसील प्रशासन सख्त, दो युवक पकड़े गए

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो गदरपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी की सक्रियता से यह कार्रवाई हुई।

गदरपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी की सक्रियता से दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। गदरपुर क्षेत्र के दो युवक लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर तहसीलदार ने दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

प्रारंभिक जांच में कई प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद दोनों युवकों से तहसील परिसर में करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई।पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने के बाद एसडीएम के निर्देश पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *