देहरादून, ब्यूरो। दुनिया के प्रमुख पेस्ट कंट्रोल ब्रांडों में से एक, मोर्टिन ने अपने वर्षों पुराने नेमसिस-लुई को अपने नए अवतार लुई द मॉस्किटो के रूप में एक बार फिर से लॉन्च किया है। नया और अधिक पावरफुल ब्रांड मेस्कॉट-लुई पांच साल के बाद भारतीय दर्शकों के लिए फिर से पेश किया गया है।
अपने माता-पिता मार्ग और मोर्ट से जन्मा, लुई 1957 में सबसे पहले एक मक्खी के रूप में अस्तित्व में आया था। वह एक बुरी, मतलबी और पावरफुल गंदी मक्खी के रूप में जाना जाता था। यह मक्खी बहुत ही आसानी से बीमारी फैलाती थी। मोर्टिन ने कीड़ों और मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 2004 में भारत में लुई द मॉस्किटो को लॉन्च किया था। यह जेफ्री मॉर्गन पाइक द्वारा ड्रॉ और एनिमेट किए गए लुई द फ्लाई का एक बदला हुआ स्वरूप है। लुई कई एनिमेटेड टीवी विज्ञापनों में दिखाई दे चुका है। वन हेल्थ, वन प्लेनेट, वन फ्यूचर के लिए मोर्टिन की प्रतिबद्धता के साथ, यह 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है। आज के समय में 95ः से अधिक भारतीय आबादी को मच्छर से पैदा होने वाली बीमारियों की चपेट में आने का खतरा है, लुई की वापसी से मोर्टिन को इन कीड़ों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए आज के युवाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
—— ————–