प्रैक्टिकली ने फेडेना स्कूल ईआरपी का अधिग्रहण किया – Vistrit News

प्रैक्टिकली ने फेडेना स्कूल ईआरपी का अधिग्रहण किया

देहरादून, ब्यूरो । कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए भारत के पहले एक्सपेरिमेंटल लर्निंग ऐप, प्रैक्टिकली ने दुनिया की सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली ईआरपी फेडेना (फोराडियन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड) का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ, प्रैक्टिकली दुनिया की पहली एडटेक कंपनी बन गई है जो स्कूलों को एक व्यापक एंडटूएंड प्रॉडक्ट सूट ऑफर करती है। यह इंटीग्रेटेड प्रॉडक्ट अब ऑलइनवन प्रॉडक्ट और सर्विसेस ऑफर करेगा जिनकी किसी स्कूल को एक्सपेरिमेंटल लर्निंग कंटेंट, इनोवेटिव और कोलाबोरेटिव टीचिंग टूल्स से लेकर ईजी टू यूज एडमिनिस्ट्रेटिव और सपोर्टिंग टूल्स तक में आवश्यकता होती है।  
प्रैक्टिकली जिसे हाल ही में ट्रैक्सन द्वारामिनीकॉर्नके रूप में मान्यता दी गई है, ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) के इस्तेमाल के जरिए छात्रों के लिए इमर्सिव लर्निंग स्पेस में अपनी एक जगह बनाई है; वहीं दूसरी ओर फेडेना शैक्षिक संस्थानों के लिए ईजी एडमिनिस्ट्रेटिव और रिसोर्स प्लानिंग के लिए क्लाउडबेस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है। वर्तमान में, अपने ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के जरिए, फेडेना के प्रॉडक्ट्स का 180$ देशों में 20 विभिन्न भाषाओं में 40,000 संस्थानों के 20 मिलियन यूजर्स इसका व्यापक रूप से उपयोग करते हैं। भारत, मिडल ईस्ट, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया इसके प्रमुख बाजारों में शामिल हैं। अपनी कॉमर्शियल और कस्टमाइज ऑफर्स के जरिए, फेडेना ने विश्व स्तर पर1000$ एजुकेशन ब्रांड्स को अपनी सेवाएं दी हैं। स्कूल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, जिसमें एडमिशन, एचआर से संबंधित ऑपरेशंस, एक्जामिनेशन और इवेंट मैनेजमेंट, स्कूल आईडी कार्ड बनाना शामिल हैं के अलावा ईजी टू यूज फेडेना सॉफ्टवेयर,पैरेंटटीचर जुड़ाव, फी मैनेजमेंट ऑनलाइन पेमेंट, ग्रेड बुक्स रिपोर्ट्स, मैनेजिंग टाइम टेबल्स, अटेंडेंस शेड्यूलिंग और ऑनलाइन एक्जामिनेशन के लिए एक प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराता है। घरेलू और वैश्विक बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए अधिग्रहण ने एडटेक इकोसिस्टम में प्रैक्टिकली के कद को और बढ़ाया है। इस अधिग्रहण के जरिए, प्रैक्टिकली विश्व स्तर पर फेडेना स्कूलों के विशाल और विविध नेटवर्क को हाईक्वालिटी इमर्सिव कंटेंट, सिमुलेशंस, गेम्स और अपना मजबूत टेस्टप्रेप प्लेटफॉर्म भी मुहैया कराएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *