चंपावत(ब्यूरो) सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। कहा कि जब भी चंपावत आता हूं, तो लगता है कि अपने परिवार के बीच जा रहा हूं। नई ऊर्जा मिलती है। यही ऊर्जा काम करने की ताकत देता है।कहा कि उनका लक्ष्य मातृशक्ति, बहनों और बेटियों में अपेक्षाएं हैं उसे आगे बढ़ाना है। सीएम ने कहा कि 50 प्रतिशत आबादी की सौ प्रतिशत सुरक्षा है समान नागरिक संहिता कानून। इससे पहले दिल्ली में और यहां भी सरकार थी, तब विपक्ष ने कोई कार्य नहीं किया। अपनी तिजोरी भरी। मेहनत करने वाली महिलाओं का कोई कार्य नहीं हुआ। आने वाले समय में ऐसे लोगों को अपनी ताकत दिखानी होगी।