पंचकूला के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

देहरादून(ब्यूरो) पंचकूला। हरियाणा सरकार की ओर से घोषित राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए पंचकूला के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा का चयन किया गया है। सरकार ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए कुल 78 शिक्षकों का चयन किया है, जिसमें वर्ष 2024 के 40 शिक्षकों में सुभाष शर्मा का नाम शामिल है। सुभाष शर्मा पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर हिल्स, पंचकूला में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थे और अपनी शिक्षण शैली के लिए छात्रों में लोकप्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडा कलां, अंबाला में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक वर्ग में उत्कृष्ट कार्य के लिए उनका चयन किया गया है।पुरस्कार के तहत उन्हें एक लाख रुपये नकद, रजत पदक, प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा पूरी सेवा अवधि के लिए महंगाई भत्ते सहित दो अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा। सरकार ने चयनित शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है। शिक्षक दिवस पर मुख्य समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सुभाष शर्मा के चयन पर शिक्षा विभाग और सहयोगी शिक्षकों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *