देहरादून(ब्यूरो)झालावाड़ के दुर्गपुरा स्थित रेन बसेरा तालाब में देर रात छह दोस्तों को लेकर जा रही नाव पलट गई। हादसे में चार युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कान्हा सेन और कल्लू सेन लापता हो गए।
शहर के नजदीक दुर्गपुरा स्थित रेन बसेरा तालाब में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तालाब में छह दोस्तों को लेकर जा रही नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नाव सवार चार युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि दो युवक गहरे पानी में लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।