केंद्रीय जीएसटी विभाग ने 40 फर्जी फर्मों से पांच करोड़ 15 लाख की जीएसटी चोरी में एक उद्यमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पेपर मिल से जुड़े दोनों कारोबारियों पर फर्जी फर्मों से करीब 97 करोड़ का कारोबार करने और उस पर इनपुट क्रेडिट टैक्स का लाभ लेने का आरोप है।
केंद्रीय जीएसटी विभाग के कमिश्नर आलोक झा ने बताया कि पेपर मिल कंपनियों द्वारा टैक्स चोरी करने की बात सामने आई थी। विभाग ने सूचना पुख्ता होने पर 25 फरवरी से दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में कान्हा पेपर नटराज पेपर समेत पांच कंपनियों के आठ ठिकानों पर छापेमारी की गई। सात दिनों तक हुई कार्रवाई में 40 फर्जी फर्मों से करीब 97 करोड़ के कागजी कारोबार का खुलासा हुआ। इससे पांच करोड़ 15 लाख की जीएसटी चोरी की गई।