गाजियाबाद : 40 फर्जी फर्मों के सहारे किया करोड़ों का कारोबार, GST चोरी में दो गिरफ्तार – Vistrit News

गाजियाबाद : 40 फर्जी फर्मों के सहारे किया करोड़ों का कारोबार, GST चोरी में दो गिरफ्तार

केंद्रीय जीएसटी विभाग ने 40 फर्जी फर्मों से पांच करोड़ 15 लाख की जीएसटी चोरी में एक उद्यमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पेपर मिल से जुड़े दोनों कारोबारियों पर फर्जी फर्मों से करीब 97 करोड़ का कारोबार करने और उस पर इनपुट क्रेडिट टैक्स का लाभ लेने का आरोप है।

केंद्रीय जीएसटी विभाग के कमिश्नर आलोक झा ने बताया कि पेपर मिल कंपनियों द्वारा टैक्स चोरी करने की बात सामने आई थी। विभाग ने सूचना पुख्ता होने पर 25 फरवरी से दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में कान्हा पेपर नटराज पेपर समेत पांच कंपनियों के आठ ठिकानों पर छापेमारी की गई। सात दिनों तक हुई कार्रवाई में 40 फर्जी फर्मों से करीब 97 करोड़ के कागजी कारोबार का खुलासा हुआ। इससे पांच करोड़ 15 लाख की जीएसटी चोरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *