पीएम मोदी के दौरे को लेकर नया ट्रैफिक प्लान, पिथौरागढ़ 12 अक्तूबर तक जीरो जोन – Vistrit News

पीएम मोदी के दौरे को लेकर नया ट्रैफिक प्लान, पिथौरागढ़ 12 अक्तूबर तक जीरो जोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस ने नया यातायात प्लान जारी किया है। आज से शहर में नया यातायात प्लान लागू हो जाएगा, यह आगामी 12 अक्तूबर तक लागू रहेगा। इसके अनुसार चंडाक मार्ग से आने वाले सभी वाहनों को गैस गोदाम से आगे आवाजाही नहीं करने दी जाएगी।

लोनिवि गेस्ट हाउस के पास ही सभी वाहन पार्क किए जाएंगे। जाजरदेवल मार्ग से नगर में प्रवेश करने वाले वाहन भी ग्रीफ बैंड के बजाए देवसिंह मैदान में पार्क होंगे। इसके अलावा पुलिस ने वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान के लिए अलग से यातायात प्लान बनाया है।
शुक्रवार को नगर के टकाना स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी लोकेश्वर सिंह ने पत्रकारवार्ता कर यातायात प्लान की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 12 अक्तूबर को वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान खांकर गांव से आने वाले वाहन जाजरदेवल की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। धारचूला रोड से आने वाले कोई भी वाहन पंडा बाइपास से संग्रहालय के लिए आवाजाही नहीं करेंगे। सभी वाहन रई से सिल्थाम होते हुए वाया घंटाकरण, अप्टैक तिराहा होते हुए जीआईसी और डिग्री कॉलेज मैदान में पार्क किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *