उत्तराखंड का ड्याली सेरा ट्रेक बना ‘ट्रेक ऑफ द ईयर 2026’, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड में स्थित खूबसूरत और अनछुए ड्याली सेरा ट्रेक को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीपीसी) ने ‘ट्रेक ऑफ द ईयर 2026’ घोषित किया है। इस ट्रेक रूट को स्थानीय स्तर पर ‘तिलिस्मी ट्रेक’ के नाम से भी जाना जाता है। ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित होने के बाद देश-दुनिया के पर्यटकों और ट्रेकर्स के इस क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है।ड्याली सेरा ट्रेक को पर्यटन की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्णय से एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोशिएशन, होटल एसोसिएशन औली, ज्योतिर्मठ, एडवेंचर एसोशिएशन के साथ ग्रामीणों व पर्यटन कारोबारियों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *