किशोर जोशी, नैनीताल। नेपाल-तिब्बत सीमा पर भूस्खलन व बाढ़ की विनाशलीला के पीछे के कारणों पर विशेषज्ञ आगे भी अध्ययन करेंगे। इस आपदा के क्रम में उच्च हिमालयी इलाकों में तापमान बढ़ने से 32 साल में 20 प्रतिशत तक ग्लेशियरों की बर्फ पिघलने की तीव्र गति विशेषज्ञों को भी चिंता में डाल रही है।