निजी कारों के व्यावसायिक संचालन पर परिवहन विभाग की नजर

कोटद्वार (ब्यूरो) निजी वाहनों का व्यावसायिक रूप में उपयोग करने के बढ़ रहे हैं। इससे आमजन को सस्ती एवं सुलभ परिवहन सुविधा तो उपलब्ध हुई है, लेकिन सरकार के राजस्व को चूना भी लग रहा है। परिवहन विभाग आकस्मिक चेकिंग कर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा है।

अलग-अलग क्षेत्रों के कई कार स्वामी एक व्यावसायिक एप की आड़ में और व्यक्तिगत संपर्कों के आधार पर निजी कार का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। कौड़िया क्षेत्र, तीलू रौतेली चौक से झंडा चौक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के आसपास इन व्यावसायिक वाहनों की कतार नजर आती है। हालांकि नजर में आने से बचने के लिए संपर्क मार्गों से यात्रियों को ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *