पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथी, तीन दोपहिया वाहन तोड़े

कोटद्वार(ब्यूरो) । वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा मार्ग पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। युवाओं को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर भेजा।पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड पुलिंडा और ग्रास्टनगंज क्षेत्र में लगातार मंडरा रहा है। रविवार को कुछ युवा दोपहिया वाहनों से पुलिंडा मार्ग पर घूमने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया। इस दौरान हाथियों ने एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे तीन हाथी दोबारा सड़क पर पहुंच गए। अब हाथियों ने एक स्कूटी और एक बुलेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *