लोहाघाट-सिमलखेत मोटर मार्ग पर यातायात बाधित

लोहाघाट (ब्यूरो) (चंपावत)। मूसलाधार बारिश के चलते लोहाघाट-सिमलखेत मोटर मार्ग पर बैड़ा-बैडवाल के पास भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क बंद हो गई। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।मार्ग बंद होने की सूचना पर यात्रियों ने लोनिवि समेत संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर मशीन भेजकर मलबा हटाने की मांग की। हालांकि काफी देर तक मशीन मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने स्वयं प्रयास कर सड़क पर आया मलबा हटाया और मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *