अब हेमंत सोरेन से मिले केसीआर, क्या ‘नया मोर्चा’ बनाने के मिशन पर हैं तेलंगाना CM? – Vistrit News

अब हेमंत सोरेन से मिले केसीआर, क्या ‘नया मोर्चा’ बनाने के मिशन पर हैं तेलंगाना CM?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर नई अटकलों को जन्म दे दिया। वे पिछले दिनों में एक के बाद एक कई गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात कर चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि केसीआर भाजपा विरोधी एक नया मोर्चा बनाने के मिशन पर निकले हैं। हालांकि इस मामले पर केसीआर का कुछ और ही कहना है।

सोरेन से मुलाकात के बाद तेलंगाना सीएम ने कहा कि यह मानना गलत है कि वह एक भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि देश को एक नई दिशा देने के लिए “कुछ नया करने की कोशिश” करने की योजना बनाने के लिए वह कई नेताओं के साथ ‘चर्चा’ कर रहे थे।

केसीआर अपनी पत्नी, बेटी, पोते, पार्टी के अन्य नेताओं और शीर्ष अधिकारियों के साथ 2020 में गलवान घाटी संघर्ष में मारे गए दो सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर रांची में थे। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) प्रमुख ने झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से भी उनके आवास पर मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *