विद्युत दरों पर जन सुनवाई की तिथियां घोषित – Vistrit News

विद्युत दरों पर जन सुनवाई की तिथियां घोषित

रूद्रपुर, ब्यूरो। उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग द्वारा राज्य में प्रस्तावित विद्युत दरों पर जन सुनवाई की जायेगी। यह जानकारी देते हुए आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल), उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड(यूजेवीएनएल) तथा एसएलडीसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए दायर .आर.आर, बहु वर्षीय टैरिफ (एम.वाई.टी.) एवं व्यापार योजना तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए सहीकरण एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए वार्षिक निष्पादन समीक्षा पर उपभोक्ताओं अन्य सम्बन्धित संस्थाओं, व्यक्तियों से सुझावों एवं मतों को जानने हेतु उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग द्वारा 27 फरवरी को प्रातः1030 बजे से अपरान्ह 0130 बजे तक विकास भवन सभागार रूद्रपुर में जन सुनवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 26 फरवरी को रानीखेत में, 02 मार्च को देहरादून में 08 मार्च को कोटद्वार में जन सुनवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि टैरिफ दरों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था अपना मत आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं तो वे जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपना मत माननीय आयोग के समक्ष लिखित या मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। टैरिफ याचिका प्रस्तावों का अवलोकन आयोग की वैबसाइट  पर किया जा सकता है। जन सुनवाई के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *