लंबित मामले निपटने से आवेदकों को मिली राहत – Vistrit News

लंबित मामले निपटने से आवेदकों को मिली राहत

ऋषिकेश, ब्यूरो। विधानसभा चुनाव के चलते तहसील प्रशासन के अधिकारियों की व्यस्तता के चलते जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हुए हैं। ऋषिकेश तहसील में दाखिल खारिज के 30 मामले लंबित चल रहे हैं। समय पर दाखिल खारिज नहीं होने से लोगों को मकान बनाने के लिए बैंक से लोन नहीं मिल रहा है।
ऋषिकेश में आय प्रमाण पत्र, अस्थायी प्रमाण पत्र, उत्तरजीवी प्रमाण पत्र के कार्य भी 13 फरवरी से 16 फरवरी तक प्रभावित रहे। 40 से अधिक लंबित मामले पिछले दो दिन में निबटने पर तहसील के चक्कर काट रहे आवेदकों को राहत मिली। दाखिल खारिज के मामले भी लंबित है। तहसील सूत्रों के मुताबिक पहले अक्तूबर 2021 में रजिस्ट्रार कानूनगो की दो महीने चली हड़ताल और 2022 में विधानसभा चुनाव में तहसीलदार, लेखपालों के चुनावी ड्यूटी में व्यस्तता के चलते दाखिल खारिज की कार्रवाई पर खासा असर पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *