400 व 1500 मीटर दौड़ में ज्योति रही अव्वल – Vistrit News

400 व 1500 मीटर दौड़ में ज्योति रही अव्वल

सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। इस मौके पर 400 मीटर दौड़ में ज्योति गोस्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मिनी स्टेडियम पुरड़ा में कीड़ा समारोह का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर प्रेमलता ने कहा कि खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेलों का शुभारंभ 400 मीटर दौड़ के साथ हुआ। जिसमें महिला वर्ग में ज्योति गोस्वामी ने प्रथम, संध्या राणा ने द्वितीय और गीता जेठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में पवन सिंह थायत और राहुल थायत क्रमशरू प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर की दौड़ में ज्योति ने प्रथम, गीता ने दूसरा और निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में अंजली, गीता और निकिता क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। पुरुषों की लंबी कूद में संजय नेगी ने प्रथम, पवन थायत ने दूसरा और राहुल थायत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण में महिला वर्ग में अंजली, ज्योति निकिता क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। भाला क्षेपण प्रतियोगिता में पुरुषों में संजय ने प्रथम, राहुल थायत ने द्वितीय और गौरव थायत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में पुरुष महिला दोनों ने भाग लिया। भुवन बोरा ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डा. अवधेश तिवारी ने किया। इस दौरान डा. अंजली पुनेरा, डा. हेमचंद्र दुबे, डा. शिवप्रकाश राय, डा. अवधेश तिवारी, डा. करुणा मिश्र,शेर राम टम्टा, डा. लता आर्य, रेखा कुमारी, गोपाल गिरी, सुरेश कुमार समेत दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *