एम्स परिसर में शत-प्रतिशत स्वच्छता रखने का लिया संकल्प – Vistrit News

एम्स परिसर में शत-प्रतिशत स्वच्छता रखने का लिया संकल्प

ऋषिकेश, ब्यूरो। एम्स ऋषिकेश में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।
शनिवार को कार्यक्रम के तहत सभी कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में शतप्रतिशत स्वच्छता रखने का संकल्प लिया। निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। जब हम स्वच्छ रहेंगे, तभी जीवन भी स्वस्थ रहेगा। सभी को एकजुट होकर स्वच्छता अपनाने के प्रति संकल्पित होने की आवश्यकता है। एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब हम अपने और अपने समाज में स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए मिशन के रूप में मिलकर कार्य करें। डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने कहा कि अपने चारों ओर स्वच्छता अपनाने और स्वच्छता बनाए रखने से हम कोरोना संक्रमण से भी बचाव कर सकते हैं। कोविड से बचाव के लिए भी अपने हाथों, मुंह और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान संस्थान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर एमएस प्रो. अश्वनी कुमार, प्रो. यूबी मिश्रा, संस्थान के उप निदेशक अच्युत रंजन मुखर्जी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, वित्तीय सलाहकार कमांडेंट पीके मिश्रा, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, विधि अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, डीडीओ संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत इन्द्रजीत सिंह, डीएमएस डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. पूजा भदौरिया, दीपक, नर्सिंग ऑफिसर अज्जो उन्नीकृष्णनन, सुरक्षा अधिकारी पीएस राणा, कामिनी, रम्या, रमेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *