उत्तराखंड स्टेट ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी ने कंपनी को प्रमाणन प्रदान किया – Vistrit News

उत्तराखंड स्टेट ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी ने कंपनी को प्रमाणन प्रदान किया

देहरादून, ब्यूरो। ब्रेनटैग ग्रुप की कंपनी, राज पेट्रो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने खेती में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल के लिए राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम प्रमाणन प्राप्त किया है। उत्तराखंड स्टेट ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी (युएसओसीए) ने कंपनी को यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्रदान किया है, जो राज्य की ओर से जैविक खाद्यपदार्थों को प्रमाणित करने वाला संगठन है।
कंपनी के तीन उत्पादों को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है, जिसमें कायरोस एग्रीस्प्रे -3 ऑयल, कायरोस ड्यूराटेक एग्रीस्प्रे ऑयल तथा कायरोस केलियोल एग्रीस्प्रे ऑयल शामिल हैं। कृषि, बागवानी और फूलों की खेती में फसल की देखभाल के लिए कायरोस एग्रीस्प्रे -3 ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ड्यूराटेक एग्रीस्प्रे ऑयल को खासतौर पर सेब की फसल को रेड माइट्स और सैन्जोस स्केल से बचाने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा, केले की फसल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए केलियोल एग्रीस्प्रे ऑयल तैयार किया  गया है, जिसे उपयुक्त फंगीसाइड (कवकनाशी) के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से लीफ स्पॉट रोगों की असरदार तरीके से रोकथाम की जा सकती है।
राज पेट्रो स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड दुनिया की उन गिनीचुनी कंपनियों में शामिल है, जिन्हें खेती में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल के लिए यह प्रमाणन मिला है। कंपनी पर्यावरण की रक्षा करने तथा किसानों के लिए खेती को अधिक लाभदायक बनाने के उद्देश्य के साथ अपना काम कर रही है। अपने इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए, कंपनी ने सिक्किम में बड़े पैमाने पर एग्रीस्प्रे ऑयल की आपूर्ति के लिए अपने उत्पादों के दायरे को बढ़ाने की योजना बनाई है, क्योंकि यह दुनिया में जैविक खेती करने वाला पहला राज्य है जहाँ प्रमाणिक तौर पर पूरी तरह से जैविक खेती की जाती है। सिक्किम ने संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) का बेहद प्रतिष्ठित फ्यूचर पॉलिसी गोल्ड अवार्ड जीता है, जिसमें पूरी दुनिया से 51 नामांकन प्राप्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *