महंगाई मुक्त अभियान के तहत कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन – Vistrit News

महंगाई मुक्त अभियान के तहत कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

गोपेश्वर, ब्यूरो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई मुक्त अभियान के तहत जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि चुनाव के समय मुफ्त राशन का झुनझुना पकड़ाने वाली भाजपा सरकार ने जरूरी वस्तुओं की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर आम लोगों की जेब पर डाका डाला है।
बस स्टेशन पर आयोजित धरने पर बैठे विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई कम होने के बजाय तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश सचिव युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, धीरेंद्र गरोड़िया, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *