मुख्यमंत्री का आगन्तुकों से भेंट एवं मुलाकात को समय सारणी का निर्धारण – Vistrit News

मुख्यमंत्री का आगन्तुकों से भेंट एवं मुलाकात को समय सारणी का निर्धारण

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनहित में आगन्तुकों की सुविधा हेतु समय सारणी का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को पूर्वाहन 9 से 0930 तथा सांय 06 बजे से 07 बजे तक मां सांसद एवं मन्त्रिगणों से भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री बुधवार एवं गुरुवार को पूर्वाहन 900 से 1000 तक तथा सांय 600 से 700 तक मा0 विधायक गणों एवं पूर्व विधायक गणों से भेंट करेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 1000 बजे से अपराहन 200 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में बैठक शासकीय कार्य के उपरांत भेंट कर सकेंगे। शनिवार एवं रविवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यालय में मा0 मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर पूर्वाहन 900 से 1000 तक 630 से 700 तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर पूर्वान्ह अथवा अपराहन में आयोजित होंगे इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त समयसारणी के इतर मुख्यमंत्री जी से मिलने हेतु अनुरोध करने वाले महानुभावों की निर्धारित प्रक्रियानुसार अप्वाइमेंट लेकर ही भेटवार्ता सुनिश्चित करायी जायेगी। मुख्यमंत्री जी से भेंट/वार्ता हेतु आने वाले महानुभावों से अनुरोध रहेगा कि वे उपहार और पुष्पगुच्छ लेकर आयें बहुत आवश्यक हो तो पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक पुष्पअथवापौधाअथवाकिताबलेकर सकते हैं। उक्त व्यवस्था प्रदेशहित/जनहित/आगन्तुकों की सुविधा हेतु बनायी गयी है, अतः निर्धारित की गयी व्यवस्थानुसार भेंटवार्ता कर सहयोग प्रदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *