दून में सफाई व्यवस्था ठप, शीशमबाड़ा प्लांट में रोके सफाई वाहन – Vistrit News

दून में सफाई व्यवस्था ठप, शीशमबाड़ा प्लांट में रोके सफाई वाहन

देहरादून, ब्यूरो। सेलाकुई प्लांट में कूड़े के ढेर में आग लगने के मामले पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्लांट में सफाई वाहनों को एंटर नहीं होने दिया। जिसके बाद मजबूरन फिर से कारगी डंपिंग जोन में कूड़ा डंप किया जा रहा है।
उधर सफाई वाहन चालक कूड़ा प्लांट ले जाने के लिए नगर निगम से सुरक्षा मांग रहे हैं। यही स्थिति रही तो देहरादून के साथ, मसूरी, विकासनगर, हरबर्टपुर समेत अन्य निकायों की सफाई व्यवस्था पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इधर प्लांट में कूड़े के ढेर में आग नहीं बुझ पाने के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थिति बिगड़ती देख शासन ने नगर निगम के अधिकारियों और कम्पनी पदाधिकारियों को तलब किया है। ताकि समस्या को हल किया जा सके। नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला ने बताया कि नगर निगम की टीम क्षेत्र के लोगों से लगातार वार्ता कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *